Chandauli News: बच्चियों को बेबी किट और टावल देकर मनाया जन्मोत्सव
चंदौली, जुलाई 26 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को एमसीएच विंग के एसएनसीय, पीएनसी एवं एलआईसीयू वार्ड में 'कन्या जन्मोत्सव' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 31 नवजात बालिकाओं को बेबी किट एवं टावल वितरित कर जन्मोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के अभिभावकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान महिला कल्याण विभाग की जिला मिशन कोआर्डिनेटर रागिनी सिंह ने अभिभावकों को अवगत कराया कि नवजात बालिकाओं का 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' के तहत निर्धारित श्रेणी में अभिलेखों के साथ आवेदन कराकर योजना का आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- नवजात बच्चियों को बेबी किट और टावल देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.