चंदौली, नवम्बर 4 -- Chandauli News: नौगढ़। नौगढ कस्बे और बाजार में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। मंगलवार को सुबह भारतीय स्टेट बैंक के सामने बंदरों के दो झुंडों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। जंगल से झुंड के रूप में पहुंचे बंदरों और कस्बा बाजार में पहले से रह रहे बंदरों के बीच करीब आधे घंटे तक गुरिल्ला युद्ध चलता रहा। इस दौरान दोनों झुंडों के बंदर एक-दूसरे पर हमला करते रहे। बंदरों की उछलकूद से बाजार में अफरातफरी मच गई। वहीं उनके आतंक से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कस्वासियों के अनुसार जंगल से आए बंदरों के झुंड का सामना बाजार में पहले से अपना बसेरा बनाए बंदरों से हो जाने से दोनों ओर से हमला शुरू हो गया। बंदर एक-दूसरे को दौड़ाते और काटते रहे। जिसमें कई बंदर चोटिल भी ...