चंदौली, अगस्त 17 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ रावटसगंज मार्ग पर बीते सप्ताह बाइक सवार युवक को रोककर गाली-गलौच करने और पिस्टल से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विशेषरपुर गांव निवासी विकास यादव को मझगाई गांव के समीप से बीते शनिवार की शत गिरफ्तार कर लिया। जबकि घटना में शामिल दूसरे अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। बीते सप्ताह मझगाई बाजार में हवा फायरिंग कर बाइक से भाग रहे आरोपियों ने रास्ते में राजवाहा पुल के समीप बाइक से जा रहे मझगावां गांव निवासी देवज्ञ विश्वकर्मा को रोककर गाली-गलौच देकर के मारा पीटा था। वहीं आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी कर दिए। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: तमंचे के बल पर 57 हजार की लूट, दो गिरफ्तार जिसमें देवज्ञ विश्वकर्मा के बाएं हाथ के पंजे में गोली लगी थी। प...