चंदौली, अक्टूबर 13 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान राशि का वितरण सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान शासन की तरफ से जिले के कुल 10,701 प्रभावित कृषकों को 4 करोड़ 31 लाख 56 हजार 909 रुपये की धनराशि बांटी गई। आपदा से प्रभावित कुल 1863.83 हेक्टेयर क्षेत्रफल की भरपाई के लिए किसानों के खाते में यह सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। इसमें विभिन्न तहसीलों चंदौली, चकिया, सकलडीहा, पीडीडीयू नगर के कुल 2,389 किसानों को 499.388 हेक्टेयर क्षेत्रफल की क्षति के लिए 1,08,28,796 रुपये का भुगतान किया गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बाढ़ और ओलावृष्टि से टूटे लाभार्थियों को राहत का मरहम अत्यधिक बारिश से प्रभावित...