चंदौली, सितम्बर 16 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। नगर के सब्जी मंडी में मंगलवार को फल-सब्जी व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक महेंद्र प्रसाद सोनकर की आढ़त पर चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर 18 सितंबर से फल-सब्जी कारोबारी दुकानें बंद कर सब्जी मंडी में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। व्यापारियों की प्रमुख मांगों में स्थायी उपमंडी की स्थापना, फल-सब्जी कारोबारियों के लिए वेंडिंग जोन निर्धारित करने तथा फल-सब्जी वाहनों को नो-एंट्री से मुक्त करने की मांग शामिल है। व्यापारियों ने कहा कि स्थायी मंडी न होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। अस्थायी जगह पर कारोबार करने से आए दिन जाम और विवाद की स्थिति बनती है। व्यवसायियों ने कहा कि फल-...