Chandauli News: फल और सब्जी कारोबारियों की हड़ताल से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
चंदौली, सितम्बर 20 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। फल एवं सब्जी मंडी के स्थाई रूप से स्थापित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर फल-सब्जी कारोबारियों की बेमियादी हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कारोबारियों ने दुकान और आढ़त बंद कर धरने पर बैठे रहे। नगर की सब्जी मंडी बंद होने से दिनभर सन्नाटा छाया रहा। रोजाना खरीदारी के लिए मंडी पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। कई लोग पड़ाव और रामनगर के बाजारों में सब्जी लेने पहुंचे, लेकिन वहां भी मांग बढ़ने से मनमुताबिक सब्जियां नहीं मिल सकीं। जिससे लोग परेशान रहे। फल एवं सब्जी व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से स्थायी उपमंडी और व्यवस्थित वेंडिंग जोन की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को भी जारी रहा। यह भी पढ़ें- Chandauli News: मांगों के समर्थन में धरना पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.