चंदौली, अक्टूबर 14 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र में चंदौली से प्रियंका तिवारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने बीते सोमवार की देर शाम सूची जारी की। जिसमें प्रियंका को अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके पहले वे 2017 से 2022 तक पटेल नगर वार्ड से सभासद रही हैं। सभासद रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों और महिला सशक्तिकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाई थी। पीडीडीयू नगर के पटेल नगर निवासनी प्रियंका तिवारी का पार्टी में लंबे समय से जुड़ी हैं। वर्तमान में वे जिला महिला मोर्चा में जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत थीं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: प्रतिमा को महिला, उपेंद्र को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कमान संगठन में उनकी सक्...