Chandauli News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक ने किया औचक निरीक्षण
चंदौली, सितम्बर 20 -- Chandauli News: शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटवामाफी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. चन्द्र गुप्त सिंह तथा फार्मासिस्ट अखिलेश पाण्डेय अनुपस्थित मिले। विधायक ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. मोनिका केसरवानी से स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बीते कुछ दिन पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों के नियमित रूप से नहीं आने को लेकर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों का आरोप था कि चिकित्सकों के समय से अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण मरीजों को उपचार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: एसीएमओ के निरीक्षण में पीएचसी से गायब मिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.