चंदौली, अक्टूबर 13 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के बसाढ़ी गांव में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की मांग पर सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंचे अधिकारी ने भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग, क्षेत्रफल और निर्माण मानकों की जांच की। इस दौरान युवा समाजसेवी वकील शेख मंसूरी भी मौजूद रहे। बसाढ़ी में प्राथमिक विद्यालय नहीं होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए वकील शेख मंसूरी ने 30 अगस्त 2026 को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर विद्यालय की मांग की थी। इसके बाद 2 सितंबर को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : शौचालय निर्माण अधूरा रहने पर प्रधानाध्यापक जिम्मेदार माम...