Chandauli News: प्रशाासन ने तीनों मांगें मानी, आज से खुलेगी मंडी
चंदौली, सितम्बर 23 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। स्थायी फल एवं सब्जी मंडी सहित तीन सूत्री मांग को लेकर नगर की नई सट्टी में फल-सब्जी व्यापारियों का चल रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार की देर रात पांचवें दिन प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त हो गया। फल सब्जी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में व्यापारी नई सट्टी में धरने पर बैठे थे। मंगलवार को एसडीएम और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ व्यापारियों की मुगलसराय कोतवाली में देर रात तक वार्ता हुई। वार्ता में व्यापारियों की तीन प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। व्यापारी नेता नारायण प्रसाद चौधरी ने बताया कि प्रशासन ने उनकी तीनों मांगें मान ली हैं। पहली मांग स्थायी मंडी की व्यवस्था को लेकर थी, दूसरी ठेला-पटरी व्यवसायियों के लिए वेंडिंग जोन बनाने की और तीसरी माल ढुलाई के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.