चंदौली, सितम्बर 24 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कंजेहरा गांव मे कई दिनों से रामलीला चल रही है। मंगलवार की रात प्रभु श्रीराम सीता विवाह और मां जानकी के विदाई का मंचन हुआ। रामलीला का मनमोहक दृश्य देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है। आठवें दिन कीसीता विदाई के समय महिलाएं और दर्शक भावुक हो गए। जैसे ही सीता की विदाई का मंचन शुरु हुआ उपस्थित महिलाओं के आंखो से अश्रुधारा फूट पड़ी। राम जानकी के उद्घोष से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। विदाई के मंचन को भी कलाकारों ने अपनी कला से जीवंत किया। बिहार के कैमूर से आए कलाकारों ने सधे अंदाज में किया, वह देख ग्रामीण उनके अभिनय की प्रशंसा करने से खुद को नहीं रोक पाए। यह भी पढ़ें- Banda News: रामलीला का हुआ समापन इस अवसर पर पिंटू सिंह, रामानंद यादव, झम्मन गोंड, सागर गोंड, निर्मल राजभर, ब...