चंदौली, अक्टूबर 23 -- Chandauli News: चहनियां,हिन्दुस्तान संवाद। अघोराचार्य बाबा कीनाराम जन्मस्थली तपोस्थली धाम रामगढ़ में चल रही रामलीला के बारहवें दिन बुधवार की रात प्रभु श्रीराम और भरत मिलन का मार्मिक मंचन देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं। रामलीला में दिखाया गया कि लंकाधिपति रावण का वध करने के बाद भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पत्नी सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या लौटते हैं।जैसे ही प्रभु श्रीराम अयोध्या की धरती पर उतरते हैं, भरत दौड़कर उनके चरणों में गिर पड़ते हैं। श्रीराम ने भरत को उठाकर हृदय से लगा लिया। दोनों भाइयों की आंखों से अश्रुधारा बह निकली। चारों भाइयों के मिलन पर पूरा परिसर जय श्रीराम और हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Rampur News: भरत ने श्रीराम को सौंपा राजपाट, कलाकार सम्मानित इसके बाद...