Chandauli News: प्रधानाध्यापक पर छात्रों की पिटाई का आरोप
चंदौली, जुलाई 23 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद l शहाबगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय पालपुर में गुरुवार को प्रधानाध्यापक पर छात्रों की पिटाई का आरोप लगने के बाद विद्यालय परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अभिभावकों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। गुरुवार को कई बच्चों ने घर पहुंचकर मारपीट की जानकारी दी तो अभिभावक विद्यालय पहुंचे और विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का असर अब शैक्षणिक माहौल पर पड़ने लगा है। उन्होंने मांग की कि आपसी विवाद से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.