Chandauli News: प्रत्येक पीड़ित महिला को समय से मिले न्याय-एसपी
चंदौली, जुलाई 4 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने शनिवार को मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक किया। इसमें महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान एसपी ने निर्देश दिया कि मिशन शक्ति केंद्र पर प्राप्त होने वाले प्रत्येक प्रार्थना पत्र का गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही निर्धारित प्रारूप के अनुसार बिंदुवार जांच आख्या समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों एवं शिकायतों के निस्तारण में मिशन शक्ति केंद्र स्वतंत्र एवं उत्तरदायी इकाई के रूप में कार्य करे। प्रत्येक प्रकरण में पीड़िता की आवश्यकताओं के अनुरूप समन्वित सहायता उपलब्ध कराने की पूरी जिम्मेदारी निभाएं। कहा कि मिशन शक्ति अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.