चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस ने बीते मंगलवार की शाम मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कसाब महाल स्थित स्लॉटर हाउस के पास से प्रतिबंधित मांस तस्करी के वांछित आरोपी राशिद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बीते शनिवार को अलीनगर पुलिस ने सिंघीताली के पास एक इनोवा गाड़ी से साढ़े छह कुंतल प्रतिबंधित मांस और दो चापड़ के साथ आरोपी फैयाज कुरैशी को पकड़ा था। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिनकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। इसी क्रम में फरार चल रहे राशिद कुरैशी को पुलिस टीम ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, एसआई अश्वनी कुमार सिंह और आरक्षी विकास सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...