चंदौली, अगस्त 8 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद । चकिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डूही में शनिवार को चन्द्रप्रभा सेवा संस्था की ओर से विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान बच्चों, शिक्षकों और संस्था के सदस्यों ने पौधे की देखभाल का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद चौहान ने कहा कि विद्यालय में वर्तमान में 106 बच्चों का नामांकन है। अब इसकी देखभाल करना विद्यालय परिवार की जिम्मेदारी है। संस्था के सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि बच्चों से बेहतर पौधों की देखभाल कोई नहीं कर सकता। जिस तरह बच्चे सीखते और बढ़ते हैं, उसी तरह बच्चों की देखरेख में यह पौधा भी उनके साथ बड़ा होगा। यह आने वाले समय में विद्यालय की सुंदरता बढ़ाने के साथ बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का काम करेगा। पौधारोपण के दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों को...