चंदौली, जुलाई 22 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाना परिसर में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वृक्षबंधु डॉ. परशुराम सिंह ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान आंवला, नींबू, शरीफा और शीशम के कुल एक दर्जन पौधे लगाए गए l डॉ. परशुराम सिंह ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। कहा पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल कर सुरक्षित रखना सबसे बड़ा यज्ञ है। बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरूरी है। डॉ. सिंह ने इलिया थाना क्षेत्र में परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा...