चंदौली, जुलाई 20 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। एकीकृत जन शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर दर्ज कराई जा रही शिकायतों का समुचित समाधान नहीं हो पा रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि जिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी की व्याप्त मनमानी या अन्य प्रकरण की शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराई जाती है। उसी विभाग के सक्षम अधिकारी मनगढ़ंत रिपोर्ट लगाकर शिकायतों का निस्तारण करा दे रहे हैं। जिससे पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। जबकि निस्तारण के लिए डीएम का सख्त निर्देश है कि इसमें लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायतों में लगाए गए आरोपों के विपरीत जांच रिपोर्ट अपलोड की जा रही है। वहीं कई मामलों में जांच भी नहीं की जाती है। आरोप है कि दोबारा शिकायत दर्ज कराने या उच्च अधिकार...