चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव स्थित एक पोखरे में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का उतराया शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। गोधना पोखरे में शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: गोधना तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि प्रथम द...