चंदौली, अगस्त 24 -- Chandauli News: पड़ाव, हिंदुस्तान संवाद। पड़ाव बहादुरपुर मार्ग पर स्थित सुजाबाद पानी टंकी के समीप भूमिगत पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पिछले एक महीने से सुजाबाद में पीने के पानी कंसाकार है। पुरानी बस्ती में लगभग 150 घरों में पेयजल की सप्लाई नही हो रही है। पानी नही आने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप की मरम्मत और पेयजल की समस्या को लेकर जल निगम विभाग के अधिकारियों और पार्षद को कई बार अवगत कराया। उसके बावजूद विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिससे ग्रामीणों ने सोमवार को पानी टंकी के समक्ष खड़े होकर जलनिगम अधिकारियों और पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। यह भी पढ़ें- Jamui News: झाझा: हथिया के वार्ड सं.14 में नल-जल योजना महीनो...