चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर जमानियां मार्ग पर मंगलवार की भोर में आई आंधी में नीरापुर गांव के पास विशाल पेड़ गिर गया। इससे रात 5 बजे से प्रातः 10 बजे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। जिससे लोगों को आवागमन में कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ी। सूचना के बाद भी वन विभाग नहीं पहुंचा तो ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने जेसीबी लगवाकर मार्ग पर गिरा पेड़ हटवाया। तब जाकर आवागमन सामान्य हो पाया। उक्त गांव के समीप धानापुर-जमनियां मार्ग के किनारे स्थित विशालकाय पीपल का पेड़ तेज आंधी के कारण बीच सड़क में गिर गया। जिससे इस मार्ग से आवागमन पूर्णतया अवरुद्ध हो गया। दरअसल वाराणसी से जमानियां तक आने जाने के लिए सबसे सुगम इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आते जाते हैं। यात्री वाहन, निजी वाहन और माल वाहनों के लिए भी यह मार्ग सरल और सुगम है। किंत...