Chandauli News: पेंशनरों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन
चंदौली, नवम्बर 3 -- Chandauli News: चंदौली। सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निस्तारण की प्रक्रिया को जटिल बनाए जाने से नाराज सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन जिला इकाई के सदस्यों ने सोमवार को विकास भवन के पास स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। साथ ही चिकित्सा दावों के निस्तारण की प्रक्रिया को सरल बनाने से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। चेताया कि मांगों पर अमल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामनगीना सिंह ने कहा कि सरकार सेवानिवृत्त एवं पेंशनर्स कर्मचारियों के प्रति पूरी तरह से उपेक्षात्मक रवैया अपनाए हुए है। यह भी पढ़ें- Shamli News: ऑफलाइन चिकित्सा बिल जमा करने की सुविधा बहाल करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.