चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: नौगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का बीते मंगलवार को भावपूर्ण समापन हुआ। समापन दिवस पर कथावाचिका राघव प्रिया ओझा ने भगवान श्रीराम के वनवास से लेकर राज्याभिषेक तक के प्रसंगों का ऐसा सजीव वर्णन किया कि पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथा के अंतिम दिन राम-भरत मिलाप, रावण वध और श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथावाचिका ने बताया कि ननिहाल से अयोध्या लौटने पर भरत को पिता महाराज दशरथ के निधन और भगवान श्रीराम के वनवास की जानकारी हुई तो वह व्याकुल हो उठे। यह भी पढ़ें- Meerut News: श्रीराम के राजतिलक के मंचन के साथ रामलीला उत्सव का समापन उन्होंने माता कैकेयी के निर्णय को स्वीकार नहीं किया और प्रभु को वापस ...