Chandauli News: पुलिस लाइन और स्मार्ट कंट्रोल रूम का एसपी ने किया निरीक्षण
चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बुधवार की देर शाम पुलिस लाइन स्थित विभिन्न कार्यालयों और स्मार्ट कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयीय कार्यों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए। स्मार्ट कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान एसपी ने जनपद के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड और निगरानी व्यवस्था देखी। इसके साथ ही उन्होंने कैमरों की कार्यशीलता, कवरेज और लाइव मॉनिटरिंग की जानकारी लेते हुए प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.