चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: चकिया,हिन्दुस्तान संवाद। विजयदशमी के पावन अवसर पर चकिया के मोहम्मदाबाद तिराहे से प्रखंड रामलीला समिति के कलाकारों द्वारा भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण की आकर्षक झांकी निकाली गई। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को लेकर जनजागरूकता रैली निकाली। रैली में ट्रैक्टर पर सवार महिला पुलिसकर्मियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। दशहरा थीम पर आधारित स्लोगन के माध्यम से महिला सुरक्षा, नारी सम्मान और साइबर अपराधों से बचाव का संदेश दिया गया।उपजिलाधिकारी विकास मित्तल और पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना चकिया, थाना शहाबगंज एवं थाना इलिया की पुलिस ने संयुक्त रूप से इस अभियान में प्रतिभाग किया। पुलिसकर्मियों ने आमजन को मह...