चंदौली, अगस्त 23 -- Chandauli News: नियामताबाद। अलीनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को पचफेडवा स्थित रिंग रोड के समीप से दो वांक्षित पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। पीडीडीयू नगर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी रामजन्म यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दो वांक्षित पशु तस्कर पचफेड़वा रिंग रोड के समीप मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पशु तस्कर वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के तालाबेला निवासी राहुल यादव और चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा निवासी सुंदरम उर्फ नीरज यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार तस्करों के खिलाफ चन्दौली सहित अन्य जिलों में ...