चंदौली, अगस्त 18 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में सोमवार को एसपी आकाश पटेल की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सैनिक सम्मेलन एवं पुलिस पेंशनर्स की बैठक हुई। दोनों कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस कर्मियों एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुनना एवं उनका नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण करना था। वहीं पुलिस बल के कल्याण एवं कार्यक्षमता को और बेहतर बनाना रहा। सैनिक सम्मेलन के दौरान एसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं, ड्यूटी से संबंधित कठिनाइयों और कल्याण संबंधी विषयों की जानकारी प्राप्त की। वहीं पुलिस कर्मियों की प्रस्तुत समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित अध...