चंदौली, अगस्त 8 -- Chandauli News: नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र की ताराजीवनपुर पुलिस चौकी में गुरुवार की शाम साइकिल से बैग चोरी के एक मामले की पूछताछ के दौरान विवाद खड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष ने एक पुलिसकर्मी पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे हंगामा करने की कोशिश करार दिया है। खेत्र के ककरही गांव निवासिनी युवती गायत्री चौहान ने अपनी साइकिल से बैग चोरी होने की शिकायत ताराजीवनपुर चौकी पर दर्ज कराई थी। इसी मामले में पूछताछ के लिए आरोपी रामकिशुन गुप्ता को पुलिस चौकी पर बुलाया गया था। आरोप है कि पूछताछ के दौरान रामकिशुन गुप्ता ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिस पर चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी मान सिंह ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो ग...