चंदौली, सितम्बर 22 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेल कर्मियों और उनके परिजनों की आवासीय सुविधा के विस्तार की दिशा में पीडीडीयू मंडल ने सार्थक पहल की है। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के निर्देश पर मंडल मुख्यालय क्षेत्र की रेलवे कॉलोनियों में नए क्वार्टरों के निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। वरीय मंडल अभियंता समन्वय उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में इंजीनियरिंग विभाग इन परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहा है, जबकि मंडल अभियंता मुख्यालय अजय कुमार कार्य की निगरानी कर रहे हैं। रेलवे लोको कॉलोनी स्थित खेल मैदान के समीप क्लब के पीछे चिह्नित भूमि पर 100 क्वार्टरों का आवासीय प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। इसमें 80 टाइप-2 और 20 टाइप-3 क्वार्टर शामिल हैं। प्रोजेक्ट में क्वार्टरों के साथ बाउंड्री वॉल, ड्रेनेज, पाथवे, पार्किंग और पार्क भी विकसित क...