चंदौली, अक्टूबर 15 -- रेल कर्मचारियों को 23.88 करोड़ रुपये का बोनस Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी होते ही 24 घंटे के अंदर पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल ने गुरुवार को रेलकर्मियों को बोनस जारी कर दिया। मंडल के 13,470 गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को कुल 23.88 करोड़ रुपये का उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) दिया गया है। रेल मंडल प्रशासन के अनुसार केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रेलकर्मियों को 78 दिन के उत्पादकता आधारित बोनस को मंजूरी दी थी। मंजूरी मिलते ही मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि भेज दी। कार्य दिवसों के अनुपात में प्रत्येक पात्र कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपये की दर से भुगतान किया गया है। मंडल ने कुल 23,88,41,832 रुपये जारी किए हैं। मंडल रेल प्रबंधक...