चंदौली, अगस्त 4 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर यात्रियों के बेहतर आवागमन को लेकर रेल प्रशासन कवायद शुरू कर दिया है। इस दौरान मंगलवार की शाम गेट नंबर दो के गेट को हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। ताकि दोनों गेटो को चौड़ा किया जा सकें। इसके लिए रेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन पहल करना शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार लगभग 45-45 फीट चौड़ा दोनों गेट बनाया जाएगा। पीडीडीयू जंक्शन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों के आवागन का दबाव बना रहता है। इस दौरान जिले के अलावा वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़ सहित सटे बिहार कैमूर जिले के यात्रियों का आवागमन बना रहता है। इस दौरान स्टेशन पर जाने वाले गेटों पर दबाव बना रहता है। वही वर्तमान में आठ मीटर गेट है, जिसकों लगभग 45 फुट चौड़ा किया जाएगा। ताकि...