चंदौली, जुलाई 19 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां कस्बे में तीन दिन पहले मंगलवार की देर रात दुकान में आग की चपेट में आने से लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए थे। आग लगने की सूचना पर विजय रात में दुकान पर जा रहे थे तभी दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित दुकानदार को सहायता देने के समर्थन में शुक्रवार शाम शिव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने विजय गुप्ता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उपचार के लिए हरसंभव आर्थिक सहयोग देने का संकल्प लिया। वहीं, व्यापारियों ने प्रशासन की ओर से अब तक कोई सहायता न मिलने पर भी चिंता जताई। यह भी पढ़ें- Chandauli News: पीड़ित व्यापारी के समर्थन में उतरे चहनियां के व्यापारी प्रधानपति सतीश गुप्ता एवं समाजसेवी डॉ. अजय कुमार सिंह ने सहयोग की अपील की। इस...