Chandauli News: पीड़ित परिवार से मिलीं राज्य सभा सांसद
चंदौली, जुलाई 18 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां स्थित कस्बा में तीन दिन पहले अजय और विजय गुप्ता के थोक किराना की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ था। उसी दिन रात को दुकान पर जाते समय सड़क हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद शुक्रवार को राज्य सभा सांसद साधना सिंह रानेपुर पहुंचकर परिजनों से मिलकर हाल जाना। उन्होंने सहयोग का आश्वशन दिया। खण्डवारी रानेपुर के रहने वाले अजय गुप्ता एवं विजय गुप्ता की चहनियां कस्बा में किराना की थोक दुकान है। बीते मंगलवार की रात में अग्निकांड से लाखों का नुकसान हो गया था। अग्निकांड की सूचना पर पीडीडीयू नगर से बाइक से आ रहे विजय गुप्ता दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसका इलाज वाराणसी स्थित निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। जिसकी सूचना पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.