चंदौली, अक्टूबर 4 -- Chandauli News: इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। बेन-धरौली मार्ग पर खिलची गांव के समीप शनिवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन का पोल टूटकर जमीन पर गिर गया। हादसे के बाद इलिया विद्युत उपकेंद्र के बाबा रमैया फीडर से जुड़े करीब एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिहार प्रांत की सीमा से सटे गांव पूरी रात अंधेरे में रहे, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हुई। ग्रामीणों के अनुसार, शहाबगंज की ओर से आ रही पिकअप तेज गति में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल तीन हिस्सों में टूट गया। गनीमत रही कि रात में सड़क पर आवाजाही कम थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। तेज आवाज सुनकर पूर्व ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह बाबिल, रामअवध सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौके पर ...