चंदौली, अगस्त 13 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के रोहड़ा गांव स्थित भुवनेश्वर बाबाजी मंदिर परिसर में गुरुवार को सपा की ओर से पीडीए जनपंचायत एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं और पीडीए को मजबूत बनाएं। कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर ही पीडीए वर्ग को न्याय मिलेगा और प्रदेश के हर वर्ग का विकास होगा। पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि पार्टी की नीति-रीति को आमजन तक पहुंचाएं। यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी: राम आसरे विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कह...