Chandauli News: पानी भरे खेत में गिरकर साइकिल सवार किसान की मौत
चंदौली, अगस्त 30 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धीना थाना क्षेत्र के पिपरी डिलिया पर गांव के पास शनिवार को एक साइकिल सवार किसान बारिश से खेत में भरे पानी गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सकलडीहा के नई बाजार निवासी 40 वर्षीय किसान देवमूरत यादव शनिवार को साइकिल से नई बाजार से अपने ससुराल कमालपुर के पास बभनियांव गांव जा रहे थे। पिपरी डिलिया पर गांव के पास अचानक साइकिल फिसल गई, जिससे वह सड़क किनारे पानी से लबालब खेत में जा गिरे। गिरने के बाद वह पानी से बाहर नहीं निकल सके। आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ने पर उन्हें खेत से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.