चंदौली, जुलाई 23 -- Chandauli News: सैयदराजा,हिन्दुस्तान संवाद । क्षेत्र के नौबतपुर बार्डर से लेकर सैयदराजा तक लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया ड्रेनेज सिस्टम कारगरनहीं दिन रहा है। इसका कारण ड्रेनेज सिस्टम बना दिया गया, लेकिन बारिश के पानी की निकासी का समुचित व्यवस्था नहीं किया गया। जिससे हाइवे एवं सर्विस रोड पर जहां तहां जलभराव की समस्या बनी रहती है। इससे आवागमन करने में काफी दिक्कत आ रही है। आसपास के ग्रामीणों ने पानी निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। नौबतपुर बार्डर से लेकर सैयदराजा के आगे तक सर्विस रोड तथा हाईवे के दोनों तरफ पानी निकासी के लिए ड्रेन बनाया गया है। बाद में कुछ गहराई वाले स्थानों पर ड्रेनेज सिस्टम (भूमिगत बोरिंग)की गई, जिससे की पानी डैन के नीचे चला जाय, लेकिन यह योजना कारगर नहीं हो सकी, स्थिति यह है की अन्य सीजन मे...