चंदौली, अक्टूबर 16 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस ने गुरुवार को पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेवसा रिंग रोड के सर्विस लेन से एक मैजिक वाहन से मवेशी बरामद किया। मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह एसआई अनिल पासवान, आरक्षी राकेश कुमार सिंह, प्रभाकर और शान खान के साथ नेशनल हाइवे पर गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ तस्कर मवेशियों को मैजिक वाहन से बिहार की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल रेवसा रिंग रोड के सर्विस लेन पर घेराबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद बिहार की ओर जा रहे एक मैजिक वाहन को रोककर जब तलाशी ली गई तो उस पर एक मवेशी बेरहमी से लदा हुआ मिला। मवेशी को देख पुलिस ने तत्काल ...