चंदौली, अगस्त 4 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 50 लाख एवं उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से कराए जा रहे निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त किया। वहीं कर्मनाशा-सैयदराजा ऊपरगामी सेतु निर्माण एवं डीएफसीसी की ओर से ऊपरगामी सेतु निर्माण में संतोष जनक प्रगति नहीं मिलने पर चेतावनी के साथ कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। चेताया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं। उन्हें तत्काल पूरा कर संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जाए। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट अलंकार, आंगनबाड़...