चंदौली, सितम्बर 23 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । पदोन्नति की मांग को लेकर मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र मुख्यालय बीईओ कृष्ण गोपाल तिवारी और अजीत पाल को सौंपा। साथ ही जल्द पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कराए जाने की मांग किया। चेताया कि मांगों पर अमल नहीं किया गया तो आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से वह सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। लेकिन वर्ष 2016 के बाद से विभिन्न कारणों से पदोन्नति नहीं हो सकी है। जबकि जिले के परिषदीय विद्यालयों में पर्याप्त संख्या में प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के पद रिक्त हैं। विद्यालयों में स्थाई प्रधानाध्यापक नहीं होने से संचालन से जुड़ी ...