चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद आदर्श इंटर कॉलेज माटीगांव में बुधवार को जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। मुख्य अतिथि एसडीएम आकांक्षा सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। विजेता टीम को पुरस्कृत भी किया गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एसडीएम आकांक्षा सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी बहुत जरूरी है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है, साथ ही प्रतिभा भी निखरती है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया, जिससे छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।एसडीएम ने खिलाड़ियों से लक्ष्य तय कर निष्ठा और ईमानदारी से मेहनत करने को कहा। यह भी पढ़ें- Chandauli News: कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम...