चंदौली, अगस्त 22 -- Chandauli News: नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के अधियार की मड़ई, गंजख्वाजा गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर किशोर की तलाश कराने की गुहार लगाई है। मनोज कुमार प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे उनका 15 वर्षीय पुत्र रतन कुमार प्रजापति पढ़ाई को लेकर डांटने के बाद बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसीबीच दोपहर करीब 12 बजे उनके भाई विनोद कुमार प्रजापति के मोबाइल नंबर पर रतन ने फोन किया था। इससे परिजनों को उसके सुरक्षित होने की कुछ उम्मीद जगी, लेकिन बाद में उक्त नंबर पर दोबा...