चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: सैयदराजा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर गांव में बुधवार की भोर में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना का कारण पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। शहाबगंज क्षेत्र के सवैंया महलवार गांव निवासी सोहन की पुत्री 27 वर्षीय मधु की शादी सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर गांव निवासी राजू के साथ हुई थी। राजू मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। दंपती के दो बच्चे हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान मंगलवार की रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। रात में दोनों बच्चे और दं...