Chandauli News: नौगढ़ सीएचसी में लगेगी अल्ट्रासाउंड मशीन, मरीजों को होगी सहूलियत
चंदौली, जुलाई 16 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के सुदूर वनांचल एवं पर्वतीय क्षेत्र नौगढ़ के लोगों को जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। वहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर जल्द ही अल्ट्रासांउड मशीन के साथ ही शव वाहन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रार्बटसगंज सांसद छोटेलाल सिंह खरवार की पहल पर सीएसआर फंड से मशीन लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इससे जंगली और पहाड़ी क्षेत्र के लोगें को अब जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में ही सस्ती और अच्छी जांच की सहूलियत होगी। इससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगढ़ में सीएसआर फंड के माध्यम से अल्ट्रासाउंड मशीन और शववाहन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.