चंदौली, नवम्बर 6 -- Chandauli News: सैयदराजा(सैयदराजा), हिन्दुस्तान संवाद सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बगहीं गांव के सामने नेशनल हाइवे पर गुरुवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल और ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हाइवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका।बगही गांव नेशनल हाईवे पर गुरुवार की देर रात्रि लगभग दस बजे बिहार की तरफ जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयी। जिसमें डीसीएम का चालक केबिन में फंस गया। घटना के बाद आसपास के लोग डीसीएम चालक को केबिन से निकालने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरा...