चंदौली, सितम्बर 1 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । विभिन्न मांगों के समर्थन में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरविंद निषाद के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मछुआ समुदाय के लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया गया तो उनका सामाजिक और आर्थिक रूप से विकास हो पाएगा। सरकार ने चुनाव के समय वादा किया था कि मछुआ समुदाय के लोगों को उनका अधिकार दिया जाएगा। लेकिन अभी इन जातियों को उनका अधिकार नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि 1857 में समाज के लोगों ने अंग्रेजों को देश से भगा दिया था। यह भी पढ़ें- निषाद समाज की हुंकार, चार मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपे ज्ञापन अंग्रेजों ने बाद में क्रिमिनल कास्ट एक्ट कानून लागू किया। ...