Chandauli News: निर्माणाधीन मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय में परखी गुणवत्ता
चंदौली, सितम्बर 2 -- Chandauli News: चंदौली। डीएम के निर्देश पर बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने चहनियां विकास खण्ड स्थित हंडा में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी और कार्य की प्रगति देखी। वहीं मौके पर 105 मजदूर कार्य करते पाए गए। बीएसए ने संबंधित अधिकारियों को समय से काम पूरा करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता प्राथमिकता पर है। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय राज्य सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। इसका लक्ष्य ग्रामीण अंचल के बच्चों को विश्वस्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या घटिया सामग्री का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.