चंदौली, अक्टूबर 24 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव के समीप चंदौली-सकलडीहा हाइवे किनारे निर्माणाधीन पुलिस लाइन की सातवीं मंजिल पर शुक्रवार को मिक्सर मशीन से बालू उतारते समय गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन और सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव शव गेट पर रखकर धरने पर बैठ गए। विधायक और परिजन 20 लाख रुपये मुआवजे, परिवार के सदस्य को नौकरी और आवास की मांग पर अड़े थे। इसकी जानकारी होते पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस देर रात तक समझाने में जुटी रही।भोजापुर गांव के रामजीत राजभर का 34 वर्षीय बेटा अशोक राजभर निर्माणाधीन पुलिस लाइन में काम करता था। यह भी पढ़ें- Noida News: निर्माणस्थल पर 22वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत पुलिस लाइन में सात मंजिला भवन निर्माण के लिए लिफ्ट से ...