चंदौली, जुलाई 28 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रेलवे जीटीआर ब्रिज के समीप सोमवार की सुबह 11 बजे नारियल लदा मालवाहक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वहीं आवागमन बाधित हो गया। हालांकि चालक कूदकर भाग निकला। इससे जान-माल का नुक़सान नहीं हुआ। पुलिस ऑटो हटवाकर आवागमन सुचारू कराई। नारियल लदा मालवाहक ऑटो चंदौली की ओर पीडीडीयू नगर आ रहा था। वह जैसे ही रेलवे जीटीआर ब्रिज के ढलान पर पहुंचा कि अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान गुजर रहे वाहनों का आवागमन रूक गयाRs.। घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ। इससे आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- Chandauli News: नारियल लदा मालवाहक आटो पलटने से मचा हड़कंप हालांकि पुलिसकर्मियों के ऑटो हटाने पर जाम छूटने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ...