चंदौली, अक्टूबर 24 -- Chandauli News: नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को भारतेन्दु नाट्य अकादमी और संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से 'क्रांति का बिगुल' कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ विधायक रमेश जायसवाल ने किया। इसमें नाटक के माध्यम से देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। विधायक रमेश जायसवाल ने क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों करुणापति तिवारी, जितेन्द्र नारायण सिंह मौर्य, संजय मौर्य, राजदेव सिंह, सुनील पांडेय, असगर अली, राजवेद, त्रिलोकी नाथ मौर्य, शिवा पटेल और रविन्द्र नाथ द्विवेदी को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। साथ ही नाट्य संस्था के लेखक एवं निर्देशक गुंजन शु...